कीव: यूक्रेन के राजधानी कीव (Ukrainian capital Kiev) में एक बिजनेस सेंटर में कथित तौर पर एक व्यक्ति ने विस्फोटक उपकरण के जरिए विस्फोट करने की धमकी दी. आंतरिक मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि व्यक्ति ने एक को बंधक (Hostage) भी बना लिया. डिप्टी इंटीरियर मिनिस्टर एंटोन जेरशचेंको ने फेसबुक पर लिखा कि सेंट्रल कीव के लियोनार्डो बिजनेस सेंटर (Leonardo Business Centre) में एक बैकपैक के साथ व्यक्ति ने बैंक में प्रवेश किया और दावा किया कि उसके पास बम है.
ये भी पढ़ें: महज 12 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मुंबई का सफर, सरकार ने इस दिशा में बढ़ाया अहम कदम
एंटोन ने बताया कि उस आदमी ने पुलिस को फोन करने की मांग की और बैंक के कर्मचारियों को इमारत से बाहर जाने दिया.
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक की शाखा की प्रमुख एक महिला ने इमारत में ही रहने का फैसला किया.’
पुलिस फिलहाल उस शख्स से बातचीत कर रही है और उससे आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया गया है.
बता दें कि पिछले ही महीने विस्फोटकों से लदे एक हथियारबंद व्यक्ति ने पश्चिमी यूक्रेन के शहर लुटस्क में एक बस में 13 यात्रियों को बंधक बना लिया था.
इस घटना में पुलिस ने यात्रियों को मुक्त करा लिया था और 12 घंटे के संघर्ष के बाद हमलावर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था.
(इनपुट: एएफपी)