एक-एक तस्वीर लूट लेगी दिल
दरअसल, भारत के नामी फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाल ही में दुल्हन बनीं नवी बरार की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने बिग डे के लिए बहुत ही क्लासी लुक। विवाह के मुख्य फंक्शन के दौरान वह इतनी ज्यादा सुंदर लग रही थीं कि देखने वालों की उन पर से एक मिनट के लिए भी अपनी नजरें नहीं हटा पाए। खैर, ऐसा होता भी क्यों न दूसरी दुल्हनों की तरह उन्होंने अपने लुक को एकदम चटक-मटक वाला जो नहीं रखा था।
लाल लहंगा पहन ले लिए फेरे
खूबसूरत दुल्हन बनीं नवी बरार ने अपनी शादी के दिन डिजाइनर के Taban 2020 कलेक्शन से एक खूबसूरत लहंगा लिया था, जोकि बी-टाउन हसीनाओं के बीच भी काफी पॉप्युलर है। इस सेट में ए लाइन लहंगा मैचिंग का ब्लाउज और दुपट्टा दिया गया था, जिस पर मनीष मल्होत्रा की सिग्नेचर मेटल एम्ब्रॉइडरी देखी जा सकती थी। इस ऑउटफिट को सिल्वर एम्बेलिश्मेंट से सजाया गया था, जिस पर मोनोटोन सीक्वन वर्क के साथ इस जियोमैट्रिक मोटिफ्स बनाए गए थे। ओवरऑल ऑउटफिट में ये वर्क ऐसा था, जो बिल्कुल भी फ्लैशी नहीं लग रहा था।
वेडिंग जूलरी ने बना दी बात
लहंगे से लेकर चोली तक को मोनोटोन पैटर्न में रखा गया था, जिसके साथ उन्होंने दो दुपट्टे को डाला था। वहीं अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए नवी ने पोल्की-गोल्ड एंड पन्ना स्टडिड जूलरी पहनी थी, जिसमें गले को कवर करता चोकर मैचिंग के इयरिंग्स, मांग टीका और बड़ी सी नथ शामिल थी। वहीं उनके हाथ में लाल रंग का चूड़ा देखा जा सकता था, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड की बैंगल्स पहनी थीं। मेकअप की बात करें, तो उन्होंने खुद को रॉयल टच दिया था, जिसके साथ अपनी आईज को अच्छे से डिफाइन किया था।
अपनी शादी में कटरीना जैसा लहंगा पहन जालंधर की ये लड़की खूब इतराई, लो-कट चोली में खूबसूरती देखने लायक


