married woman wanted to marry her lover climb tree to hang herself

जशपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जशपुर (Jashpur) में एक महिला ने पेड़ पर चढ़कर जमकर हंगामा मचाया. पूरा विवाद अपने प्रेमी से शादी को लेकर था. दरअसल, एक शादीशुदा महिला (Married Woman) आपने  शादीशुदा प्रेमी (Lover) से शादी करना चाहती थी. लेकिन महिला के प्रेमी ने शादी से साफ इनकार कर दिया. शादी से इंकार करने पर महिला इस कदर नाराज हुई एक पेड पर फांसी लगाने चढ़ गई. महिला की हरकत देख आप-पास ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों ने इस बाद की जानकारी पुलिस को दी. फौरन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देखर पेड़ से नीचे उतारा गया. महिला का ये हाईवोल्टेज ड्रामा कई घंटों तक चलता रहा. फिलहाल, पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है.

 दरअसल, जशपुर जिले के बागबहार थाने के काडरो निवासी एक शादीशुदा महिला का पत्थलगांव क्षेत्र के एक शादीशुदा युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. महिला ने जब प्रेमी को शादी करने कहा तो युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया. प्रेमी की बात से महिला इस कदर नाराज हुई कि  पैदल चलकर पास के गांव मुड़ाबहला पहुंची. फिर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश करने लगी.

ऐसे सुलझा मामला

इलाके के ग्रामीणों की नजर पेड़ पर चढ़ती महिला पर पड़ी तो ग्रामीण पेड़ के पास पहुंचे. फिर उन्होंने देखा कि महिला पेड़ पर चढ़कर फांसी  लगाने की तैयारी कर रही है. इसके बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोन पर मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला को अपनी बातों में उलझाए रखा.

पेड़ पर फांसी लगाने चढ़ी महिला की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और महिला से बातचीत करते हुए उसको समझाइश दी. पुलिस ने महिला को उसकी मांगे पूरी करने का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से नीचे उतारा. बागबहार थाने के प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया की महिला को समझा बुझाकर उसे पेड़ से नीचे उतारा गया है. महिला को उसके परिजनो के हवाले कर दिया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here