ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों के बाद सेंट्रल इजराइल में भारी तबाही देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि ईरान ने इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें क्लस्टर म्यूनिशन भी शामिल थे।हमले मुख्य रूप से तेल अवीव के मेट्रोपॉलिटन इलाकों—एरिया, पेताह टिकवा, बनी ब्राक और रमत गान को निशाना बनाकर किए गए। कुछ मिसाइलें इजराइल की एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं, जिससे फैक्ट्रियों और इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।


