वर्ष 1885 की घटना पर मथुरा की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया
वर्ष 1985 के राजा मान सिंह की मौत का बहुचर्चित मामले में फैसला देते हुए मथुरा की अदालत ने 11 पुलिस कर्मियों को दोषी ठहराया. दोषी पुलिसकर्मियों को बुधवार को सजा सुनाई जाएगी. गौरतलब है कि 80 के दशक में राजा मान सिंह का मामला बेहद चर्चा में रहा था. वर्ष 1985 में मानसिंह राजस्थान के भरतपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे. इससे, एक दिन पहले उन्होंने राजस्थान के तत्कालीन हेलीकॉप्टर में अपनी जीप से जोरदार टक्कर मारी थी. घटना पर फैसला आने में 35 वर्ष लग गए.
1985 Raja Man Singh death case:Mathura court convicts 11 police personnel; quantum of sentence to be pronounced tomorrow.
In 1985,Singh was killed in a police encounter in Bharatpur, Rajasthan. A day before, he had banged his jeep into stationery helicopter of then Rajasthan CM
— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2020
यह भी पढ़ें
मामला राजस्थान पुलिस से जुड़ी घटना से संबंधित है, जिस पर पश्चिमी यूपी के मथुरा की कोर्ट ने सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह मामला इस कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया था. मामले में राजा मानसिंह ने अपनी जीप को राजस्थान के तत्कालीन सीएम के हेलीकॉप्टर और रैली के मंच से टकरा दिया था.