meal for covid patients: Diet chart for covid: सरकार ने जारी किया Corona के मरीजों के लिए Diet Plan, इन चीजों को किया शामिल – from soaked almonds to khichdi indian government share healthy sample diet plan for covid 19 patients

​1. भीगे बादाम और किशमिश

1-

कोविड के थकान से बचने के लिए भीगे बादाम और किशमिश खाकर अपने दिन की शुरुआत करें। बादाम में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है और किशमिश शरीर को अच्छा आयरन प्रदान करता है। इसलिए नियमित भीगे बादाम और किशमिश का सेवन फायदेमंद है।

इस डाइट के सेवन से जल्द मिलेगा कोरोनावायरस से आराम, वापस आएगी खोई हुई एनर्जी

​2. रागी डोसा और दलिया

2-

थकान को दूर करने के लिए रागी डोसा या एक कटोरी दलिया खाना सबसे बेहतर विकल्प है। यह सुबह के लिए एक अच्छा आहार है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान महसूस नहीं होती है।

​3. गुड़ और घी

3-

लंच के दौरान या बाद में गुड़ और घी का सेवन करना फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर इस कॉम्बिनेशन को आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं। ये तेजी से रिकवर होने में मदद करते हैं। गुड़ और घी दोनों ही शरीर को गर्म और मजबूत रखने में मदद करते हैं, वे कई प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले गुणों से भी परिपूर्ण होते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ा सकता है आपके घर में बनने वाला ये हलवा, डायटीशियन से जानें बीमार व्यक्ति भी कैसे हो जाता है ठीक

​4. डिनर में खाएं खिचड़ी

4-

कोविड से उबरने के बाद रात का खाना अधिक भारी नहीं लेना चाहिए। डिनर में खिचड़ी खाना एक बेहतर विकल्प है। खिचड़ी में सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व होते हैं और यह पेट के लिए हल्का होता है। कई सारे फायदों के अलावा खिचड़ी खाने से अच्छी नींद आती है।

​5. पर्याप्त पानी पिएं

5-

शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट करना बहुत जरूरी है। पर्याप्त पानी पीने के अलावा घर पर बने लाइम जूस और बटरमिल्क का नियमित सेवन करें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे।

इसके अलावा, विशेषज्ञों का कहना है स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और स्थानीय वेरिएंट जैसे जामुन, कारवांडा में पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी, मैंगनीज, फोलेट और कॉपर होते हैं। इन्हें आप नियमित अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here