Meera Chopra: lifestyle meera chopra traditional looks priyanka chopra

1/7

स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं मीरा

स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं मीरा

बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आइकन प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा अपनी एक्टिंग के अलावा अपने कमाल के फैशनसेंस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। मीरा के ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि वह अपनी तीनों बहनों प्रियंका चोपड़ा-परिणीति चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा को अच्छे से फॉलो कर रही हैं।

2/7

वेस्टर्न ही नहीं इंडियन में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत

वेस्टर्न ही नहीं इंडियन में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत

मीरा के पास परफेक्ट फिगर होने के साथ-साथ कमाल का ड्रेसिंग सेंस भी है। वह इस बात को अच्छे से जानती हैं उन्हें कब और कैसे अपने लुक्स को दूसरे से हटकर स्टाइल करना है। तभी तो अपनी बहन प्रियंका की शादी से लेकर रिसेप्शन तक में उनका लुक देखने लायक था। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं अभिनेत्री के वो लुक्स, जो एक नहीं बल्कि बार-बार चर्चा का विषय बने।

3/7

पेस्टल साड़ी

पेस्टल साड़ी

अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन में मीरा कल्कि फैशन की डिज़ाइन की हुई पेस्टल साड़ी में नजर आई थीं। इस साड़ी में मीरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। सटल मेकअप के साथ कर्ली हेयर्स और पिंक लिप्स उनके इस लुक में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

4/7

वाइट लहंगा

वाइट लहंगा

एक इवेंट में पहुुंची मीरा चोपड़ा उस समय सुर्खियों का कारण बन गईं जब वह बिनल शाह के डिज़ाइन किए हुए वाइट लहंगे में दिखाई दीं। मिनिमल मेकअप के साथ मीरा का यह लुक एकदम परफेक्ट था। वाइट लहंगे के साथ V शेप ब्लाउज और बूटी प्रिंट दुपट्टा उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहा था।

5/7

गोल्डन साड़ी

गोल्डन साड़ी

मीरा के अभी तक के लुक्स को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह अपनी बहन प्रियंका की तरह ही काफी खूबसूरत हैं। Parikshaat Wadhwani की डिज़ाइन की हुई गोल्डन बॉर्डर वाली V शेप हैंडमेड गोल्डन साड़ी में मीरा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। सॉफ्ट मेकअप के साथ स्मोकी आईज उनके इस लुक परफेकट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।

6/7

वाइट एंड ब्लू साड़ी

वाइट एंड ब्लू साड़ी

ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंची मीरा चोपड़ा इस दौरान वाइट एंड ब्लू रंग बूटी प्रिंट साड़ी में नजर आई थीं, जिसके चारों और कशीदाकारी कढ़ाई का ब्लू बॉर्डर शामिल था। यही नहीं, मीरा की साड़ी को कंट्रास्ट लुक देने का काम कर रहा था गोल्डन ट्रायंगल वाला ब्लू ब्लाउज। साथ ही ड्रामैटिक मेकअप के साथ मीरा काफी कमाल की लगा रही थीं।

7/7

येलो फ्रिल साड़ी

येलो फ्रिल साड़ी

येलो रंग की फ्रिल साड़ी में मीरा ने खुद को बेहद सिंपल और एलिगेंट तरीके से ड्रेसअप किया है। मिनिमल मेकअप के साथ सॉफ्ट कर्ल्स उनके इस लुक में कोई कमी नहीं छोड़ रहे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here