वॉशिंगटन: अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिसमें वो सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों को भुलाकर सैनिकों के साथ बांहों में बांहे डाले चहलकदमी करती नजर आ रही हैं.
सैनिकों के सम्मान में आयोजित था कार्यक्रम
मेलानिया ट्रंप और डोनाल्ड ट्रंप पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे. चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के लिए ये पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसमें वो शामिल हुए. ये कार्यक्रम अर्लिंगटन नेशनल सेमेटरी (Arlington National Cemetery) में आयोजित होता है. पिछले साल भी दोनों इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे.
सैनिकों ने लगाए थे मास्क, लेकिन…
कार्यक्रम के दौरान सभी सैनिक मास्क लगाए हुए थे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने मास्क नहीं पहने. हालांकि उनकी बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka) और निवर्तमान उप राष्ट्रपति माइक पेंस (Mike Pence) की पत्नी ने मास्क पहने थे.
सैनिकों के साथ कदमताल करती दिखीं मेलानिया ट्रंप
मेलानिया ट्रंप सैनिकों के साथ बांहों में बांहे डालकर कदमताल करती दिखीं. ये कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है, जिसमें सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाता है.
चर्चा में है तलाक का मामला
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद दोनों तलाक ले सकते हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

