minister-bhupesh-baghel-bike-riding-in-red-shirt-watch-sensational-video-on-social-media-cgnt – मुख्यमंत्री रेड शर्ट में बाइक पर बैठ मचा रहे धूम, देखें सोशल मीडिया पर ‘तबाही’ मचाता Video – News18 हिंदी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक नया लुक सामने आया है. नए लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सीएम भूपेश बाइक राइडिंग करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर शेयर होने के साथ ही बड़ी संख्या में सीएम को लेकर कमेंट किए जा रहे हैं. पोस्ट पर ढेरों लाइक मिल रहे हैं. लाल रंग की शर्ट और जैकेट पहने सीएम बघेल बाइक राइडिंग करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं सीएम भूपेश के इस बाइक राइडिंग का वीडियो पंजाबी ट्रैक आई एम राइडर के साथ मैच किया गया है, जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट एसोसिएशन की मेजबानी में सुपर क्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा हरा है. आगामी 5 और 6 मार्च को बूढ़ा तालाब आउट डोर स्टेडियम में यह चैम्पियनिशप आयोजित है. बताया जा रहा है कि लोगों को इस इवेंट से जोड़ने के लिए सीएम भूपेश बघले ने बाइक राइडिंग की. सीएम के बाइक राइडिंग का वीडियो मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मीडिया एकाउंट से बीते बुधवार को जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- World Wildlife Day: यहां हाथियों की इंसानों से हो रही जंग, घरों में घुस रहे भालू, देखें फोटो-जानें हकीकत

यूथ लुक में नजर आ रहे सीएम 
बता दें कि जारी वीडियो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेड शर्ट, ब्लैक जैकेट, गॉगल और हेलमेट लगाए बाइक दौड़ाते नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में पंजाबी ट्रैक आई एम राइडर गाना बज रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. यूजर्स इस वीडियो को लाइक करने के साथ ही आकर्षक कमेंट्स भी कर रहे हैं. यही नहीं सीएम के इस वीडियो को कई लोग अपनी सोशल मीडिया साइट से शेयर भी कर रहे हैं.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Bhupesh Baghel, Raipur news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here