मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान: जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम किया जाएगा घोषित

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बीआरटीएस को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीआरटीएस को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इंदौर महापौर ने इसे तीन से चार महीने के भीतर पूरी करने की योजना बनाई है। विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया कि शहर के यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250301-WA0054.mp4

इसके साथ ही, विजयवर्गीय ने पीथमपुर में रामकी प्लांट में जलाए जा रहे यूनियन कार्बाइड के कचरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस कचरे को जलाने की प्रक्रिया हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जा रही है और सभी संबंधित अधिकारी प्लांट में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस कचरे के बारे में विस्तृत रिपोर्ट उच्च न्यायालय के सामने पेश की जाएगी और जनता को भी इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250301-WA0051.mp4

इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने शिवरात्रि के दौरान विजय नगर स्थित कालका माता मंदिर में पुलिस द्वारा भजन-कीर्तन को बंद करवाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को भजन और कीर्तन करने की पूरी छूट मिलनी चाहिए। यदि पुलिस ने ऐसा किया है, तो यह गलत है, और सरकार इस पर उचित कदम उठाएगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250301-WA0053.mp4

बाइट – कैलाश विजयवर्गीय – कैबिनेट मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here