राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार चंदला से चित्रकूट धाम तक करेंगे पदयात्रा।

मध्यप्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार तीन दिवसीय चंदला से चित्रकूट धाम तक पद यात्रा पर रहंेगे। यात्रा 8 मार्च को सुबह 11 बजे से चंदला संतोषी माता मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर सरबई होते हुए ग्राम नीवीखेड़ा, बसराही, ठकुराईनपुरवा, दादूताल पहुंचेगी और यहां पर रात्रि विश्राम होगा। 9 मार्च को सुबह 10 बजे दादूताल से प्रारंभ होकर ग्राम नसैनी, नरैनी, मुटयारी, दशरथपुरवा, मगउरा, पथरा, दिउली (अतर्रा), तेरा, तुर्रा (बदौसा) जिला बांदा में रात्रि विश्राम करेंगे। 10 मार्च को प्रातः 10 बजे बदौसा से ग्राम किशनपुरा (अतर्रा), भरतकूप, खोही (चित्रकूट), सतगुरू कुटी आश्रम जानकी कुण्ड जिला सतना तक पदयात्रा करेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here