इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट का बयान: ‘कांग्रेस का मामला है’, फिर बोले- सही होगा तभी आरोप लगाए गए होंगे

इंदौर में भाजपा विधायक चिंतामन मालवीय और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरसी सेतिया के बीच चल रहे विवाद पर प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट का बयान चर्चा का विषय बन गया।मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने पहले इस पूरे मामले को “कांग्रेस का आपसी मामला” बताते हुए कहा कि “मुझसे क्यों पूछ रहे हो।”

हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने रीना बोरसी सेतिया द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सही होगा तभी आरोप लगाए गए होंगे।”मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। पत्रकार वार्ता के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मंत्री अपनी ही पार्टी के विधायक के समर्थन में हैं या फिर रीना बोरसी सेतिया द्वारा लगाए गए आरोपों के पक्ष में बयान दे रहे हैं।दरअसल, पिछले दिनों रीना बोरसी सेतिया ने आलोट विधायक चिंतामन मालवीय पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के बाद विधायक चिंतामन मालवीय ने रीना बोरसी सेतिया को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। यह मामला अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here