लाजपत नगर में जिस्मफरोशी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सायरन बजते ही भागीं कॉल गर्ल्स

लाजपत नगर में देर रात साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की टीम जैसे ही सायरन बजाती हुई इलाके में पहुंची, सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध युवतियों और दलालों में अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाएं और युवक मौके से भागते नजर आए, जबकि कुछ देर में पूरा इलाका खाली हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात होते ही लंबे समय से कथित तौर पर जिस्मफरोशी का कारोबार संचालित हो रहा था। सड़क किनारे खड़ी युवतियां ग्राहकों का इंतजार करती दिखाई देती थीं, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और इलाके में सघन गश्त भी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि रात के समय सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियां किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने राहत महसूस की है। लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह लगातार सख्ती बनी रही तो इलाके में अपराध और अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here