मंत्री उमंग सिंघार का दिग्विजय पर निशाना: यह राज्यसभा की लड़ाई है, बाकी आप समझदार हैं

Tweet कर दिग्विजय की कोशिशों पर पानी फेरने का जतन

भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार को लेकर चल रहे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस के मंत्री उमंग सिंघार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।
कमलनाथ सरकार में वन मंत्री और आदिवासी नेता उमंग ने tweet कर कहा है कि “कमलनाथ सरकार पूरी तरह सुरक्षित है। यह सब राज्यसभा में जाने की लड़ाई है। बाकी आप सब समझदार हैं।”
यह कह कर उमंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया है। उमंग और दिग्विजय की टसल पुरानी है और वे पहले भी आपस में भिड़ते रहे हैं।

यह भी देखें: माफियाओं के साथ मिलकर भाजपा का कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास
Twitter के जरिए उमंग ने इशारा किया है कि यह हंगामा राज्यसभा सीट को लेकर है, जिसके दिग्विजय प्रबल दावेदार हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता भी रेस में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here