मंत्री जमीन पर उतरे जनता के साथ खड़े रहें : शिवराज सिंह चौहान

कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को दिए निर्देश

लाडली बहना योजना के तहत 47 लाख 94 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्री परिषद की बैठक हुई। बैठक से पहले कैबिनेट ने ने इंदौर की दुखद घटना पर दो मिनट मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों से ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’, नई आबकारी नीति और ओला पीड़ित किसानों की मदद के संबंध में चर्चा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं खरीदी के संबंध में भी मंत्री गणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गेंहू खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसानों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में खरीदी पर नजर बनाए रखें।

लाड़ली बहना योजना ने रचा कीर्तिमान

मंत्री ने कहा कि यह पहला अभियान ऐसा है, जो जनता का अभियान बन गया है। अब तक अपने 47 लाख 94 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि लगभग पात्र महिलाओं का 50% आंकड़ा 3 अप्रैल को पूरा कर गया। आप सभी भी महसूस कर रहे होंगे, उत्साह है।

एक लाख बहनों ने रचा इतिहास

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कल बैतूल में लाड़ली बहना सम्मेलन था। लगभग वहां एक लाख बहनें थीं। बैतूल में इतनी बड़ी सभा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई। वहां लोग एक दम उत्साह से भरे हुए थे। लाडली बहना योजना को सफल बनाने में कार्यकर्ता भी तन मन से लगे हुए हैं।

आबकारी नीति प्रभावी ढंग से हुई लागू

सीएम ने कहा कि प्रदेश में 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति लागू हो गई है। अहाते बंद करने का आबकारी नीति में फैसला किया था। मुझे बताते हुए खुशी है कि उसको इंप्लीमेंट कर दिया।।शराब के कुल मिलाकर 2611 अहाते बंद कर दिए गए हैं। धर्म स्थल, स्कूल इत्यादि के 100 मीटर के रेडियस में जो दुकाने आती थी, ऐसी 232 दुकानें भी वहां से हटा दी गई है।हमने आबकारी नीति में तय किया था उसको हम लोगों ने इंप्लीमेंट कर दिया।

ओला पीड़ित किसानों के खाते में जल्द पहुंचेगी राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ओला पीड़ित किसान भाइयों के साथ में खड़ी है प्रशासन लगा हुआ है, लगभग 70 हजार हेक्टेयर में नुकसान हुआ है। ₹64 करोड़ की राहत राशि अभी तत्काल आ रही है। कुछ जगह 4-5 जिलों का आंकड़ा अभी नहीं आया है।

प्रभारी मंत्री करें जमीनी दौरा

महोदय ने कहा कि प्रभारी मंत्री के नाते आप जिन जिलों में ओले गिरे हैं। एक बार खुद आप चेक कर ले, जांच कर लें। किसानों की मदद करने में हमारी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। मंत्री सर्वे के बारे में जानकारी ले लें। उसके बाद जैसे हो आपकी जानकारी आयेगी, हम कोशिश करेंगे कार्यक्रम आयोजित करके सिंगल क्लिक के माध्यम से सारे जिलों में एक साथ राशि डाल दें। ताकि किसानों को राहत मिल जाए।

फसल बीमा का लाभ मिले, सुनिश्चित करें मंत्री

सीएम ने कहा कि जिन किसानों की नुकसानी हुई है उन्हें सरकार राहत राशि तो दे ही रही है साथ ही उन्हें बीमा क्लेम भी मिलेगा।किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ भी मिल जाए, यह सुनिश्चित करना है। हमने आरबीसी 6-4 में भी सरकार ने 50% से अगर ज्यादा नुकसानी पर 32 हजार रुपए हेक्टेयर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here