Minor raped and murderd by Friend In Barabanki – यूपी में रुक नहीं रहे अपराध, बाराबंकी में गैंगरेप के बाद दोस्‍त ने ही की नाबालिग की हत्‍या…

यूपी में रुक नहीं रहे अपराध, बाराबंकी में गैंगरेप के बाद दोस्‍त ने ही की नाबालिग की हत्‍या...

प्रतीकात्‍मक फोटो

खास बातें

  • परिवार के दबाव में बॉयफ्रेंड से मिलने से इनकार कर रही थी लड़की
  • इससे नाराज होकर बायफ्रेंड ने दोस्‍त के साथ वारदात को दिया अंजाम
  • लड़की की हत्‍या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया

लखनऊ:

उत्‍तर प्रदेश में नाबाल‍िग बच्चियों से होने वाले अपराध रुक नहीं रहे हैं. यूपी के बाराबंकी में एक नाबा‍लिग लड़की को उसके दोस्‍त ने ही गैंगरेप के बाद मार डाला क्‍योंकि लड़की घरवालों के दबाव में उससे मिलने से इनकर कर रही थी. हापुड में एक 14 साल की बच्‍ची के गर्भवती होने पर आज गैंगरेप का मुकदमा कायम हुआ और बांदा में कल गायब हुए एक 8 साल के बच्‍चों को मारकर गांव के तालाब के किनारे फेंक दिया गया.बाराबंकी में एक 17 साल की लड़की को उसके दोस्‍त ने गैंगरेप के बाद मारकर नहर में फेंक दिया. लड़की घर से गायब थी, घर वालों ने रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस उसके दोस्‍त को पकड़ लाई. जब सख्‍ती से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर दिया. लड़की को घर वाले उस लड़के से मिलने से रोक रहे थे, इसलिए अपने दोस्‍त के साथ मिलकर उसने यह जघन्‍य अपराध कर डाला. दोनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया गया है. उन पर गैंगरेप और हत्‍या का केस दर्ज किया गया है. लड़की के भाई ने बताया, ‘रेप के बाद हत्‍या करके नहर में डाल दिया तब हमें लाश मिली.’ यह पूछने पर क्‍या पुलिस को यह बात बताई तो उन्‍होंने कहा कि पुलिस को सूचना की थी कि नहर में लाश पड़ी हुई तो वे 10-11 बजे पहुंचे.

यह भी पढ़ें

UP के प्रतापगढ़ में मायके जा रही दलित महिला से रेप, पुलिस ने केस दर्ज करने में की हीलाहवाली

ऐसी ही एक घटना में हापुड़ में एक मजदूर की 14 साल की बेटी जब गर्भवती हो गई तब लड़की ने अपने साथ हुए गैंगरेप की कहानी घरवालों को बताई. उसने बताया कि वह पड़ोस के एक घर में RO का पानी मांगने गई थी जहां दो लड़कों ने उसके साथ रेप किया. घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है. लड़की के पिता ने बताया, ‘हमें कुछ पता नहीं था, हम मजदूर है वे दबंग और पैसे वाले हैं. हम बहुत कमजोर हैं. हमें छह महीने बाद तक पता चला जब लड़की ने बताया कि उसे पेट में दर्द रहता है. हमने जब लड़की से पूछताछ की तो उसने दोनों आरोपियों का नाम बताया.’

थम नहीं रहे हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध, बाराबंकी में 15 साल की लड़की की लाश खेत में मिली

उधर, बांदा के चौसाद गांव में 7 साल के प्रिंस की लाश घर आयी है और मातम का माहौल है. हर कोई यह सोचकर हैरत में हैं कि इतने छोटे बच्‍चे को आखिरी कोई कैसे मार सकता है. बच्‍चा सोमवार सुबह गायब हुआ था. बच्‍चे के चाचा संतोष कुशवाहा ने बताया कि हमने सारे गांव में नाकाबंदी करवा दी है ताकि कोई गांव से बाहर न जा पाए फिर भी बच्‍चा हमें रात नहीं मिला. सुबह एक औरत ने पास के घर से हमें उसकी चप्‍पल दिखाई. चप्‍पल हमने पहचान दी, जब वहां पर देखा तो टपरिया के नीचे लाश दबी थी. लोगों में घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. एसपी समेत तमाम अफसर और इलाके के एमएलए भी गांव पहुंचे हैं. विधायक चंद्रपाल कुशवाह ने कहा, मेरी प्रशासन से बात हुई है और कोशिश करेगी कि आरोपियों का जल्‍द जल्‍द पता लगाया जाए.

प्राइम टाइम : उत्तर प्रदेश से अपराधों की सफाई कब होगी?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here