mira rajput trolled: जब मीरा राजपूत के इन छोटे कपड़ों को देख लोग बोले ‘बेटी की स्कर्ट पहन ली क्या?’ – when shahid kapoor wife mira rajput was trolled for her mini skirt look

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फैशन के मामले में किसी अदाकारा से कम नहीं हैं, लेकिन कई बार उनके कपड़ों की चॉइस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार बना देती है।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस नहीं होने पर भी जिस तरह से शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सुर्खियों में छाई रहती हैं, वह हर सिलेब्रिटी वाइफ के बस का नहीं है। मिसेस कपूर न सिर्फ अपने बेबाक बयानों बल्कि कपड़ों की चॉइस के कारण भी अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। कभी ये पॉजिटिव होती है, तो कभी नेगेटिव। ऐसा ही एक बार तब हुआ था, जब मीरा अपनी बेटी मिशा कपूर को स्कूल लेने पहुंची थीं।

दरअसल, मीरा राजपूत अपने बच्चों की केयर में कोई कमी नहीं रखती हैं। यही वजह है कि वह आम पैरंट की तरह ही अपनी बेटी मिशा को भी स्कूल लेने जाने से लेकर, उनके साथ मार्केट तक जाती हैं। कुछ समय पहले जब उन्हें ऐसी ही एक आउटिंग पर स्पॉट किया गया, तो लोग उनके कपड़े देख भड़क गए।

बेटी का हाथ थामी मीरा ने उस दौरान कॉलर वाली वाइट शर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कॉटन की ब्राइट येलो कलर की मिनी स्कर्ट को मैच किया था, जिसमें नीचे प्लीट्स डिजाइन था। वैसे तो ये कपड़े समर सीजन के मुताबिक बिल्कुल परफेक्ट थे, लेकिन लोगों को यह बात पसंद नहीं आई थी कि मीरा अपनी बेटी को के साथ इन कपड़ों में स्पॉट हुईं।

NBT

मीरा राजपूत की शॉर्ट स्कर्ट

इंटरनेट पर तस्वीरें सामने आने पर यूजर्स ने कॉमेंट्स के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने मीरा को ‘कपड़ों को लेकर सावधानी’ बरतने की सलाह दी, तो वहीं कुछ ने यह तक कॉमेंट कर दिया कि ‘लगता है मीरा ने अपनी बेटी की स्कर्ट पहनी है’।

NBT

मीरा राजपूत शॉर्ट स्कर्ट ट्रोलिंग

मीरा राजपूत ने पहने ऐसे कपड़े कि आपके मन में भी आएगा सवाल ‘भाई ये पहना क्या है?’

वैसे इस तरह के कॉमेंट्स का मीरा राजपूत पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह इन नेगेटिव कॉमेंट्स को इग्नोर कर अपने मन के मुताबिक ही कपड़े पहनना जारी रखती हैं, जो अपने आप में ट्रोल्स के लिए करारा जवाब है।

Web Title when shahid kapoor wife mira rajput was trolled for her mini skirt look(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here