Miss Mexico Andrea Meza wins Miss Universe 2020 crown| Mexico की Andrea Meza को Miss Universe 2020 का खिताब, India की Adeline Castelino को Top-5 में मिली जगह

फ्लोरिडा: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता का ऐलान हो गया है. मैक्सिको (Mexico) की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) को मिस यूनिवर्स-2020 (Miss Universe 2020) चुना गया है. 69वें मिस यूनिवर्स समारोह का आयोजन फ्लोरिडा स्थित सेमिनोल हार्ड रॉक होटल में किया गया था, जहां पूर्व मिस यूनिवर्स जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने एंड्रिया को विश्व सुंदरी का ताज पहनाया. एंड्रिया मैक्सिको की तीसरी महिला बन गई हैं, जिन्हें इस खिताब से नवाजा गया है.

Software Engineer हैं Andre

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, मिस यूनिवर्स एंड्रिया मेजा मॉडल होने के साथ-साथ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं. वह लैंगिक असमानता और लैंगिक हिंसा जैसे मुद्दों पर मुखर रही हैं. एंड्रिया का जन्म Chihuahua City में हुआ था. उनकी दो बहनें हैं और उन्होंने 2017 में Chihuahua  विश्वविद्यालय से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री हासिल की थी.

ये भी पढ़ें -ये आदतें लाती हैं गरीबी, Chanakya Niti से जानें Goddess Laxmi की कृपा पाने के तरीके

समझाया Beauty का मतलब

प्रतियोगिता के अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं. वहीं पेरू की Janick Maceta सेकंड रनरअप रहीं और भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रहीं 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो (Adeline Castelino) को टॉप 5 में जगह मिली. अपनी जीत के बाद एंड्रिया मेजा ने कहा कि आज के समय में खूबसूरती का मतलब सिर्फ लुक से है, लेकिन मेरे लिए खूबसूरत होने का मतलब दिल से खूबसूरत होना भी है.

इस Answer से मिली जीत

फाइनल राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया था कि यदि वह देश की नेता होतीं तो कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटतीं? इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा, ‘मेरा मानना है कि ऐसी कठिन परिस्थिति को संभालने का कोई एकदम सटीक तरीका नहीं है. हालांकि, मैं स्थिति बिगड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगा देती. हम लोगों की जिंदगी इस तरह से बिखरते नहीं देख सकते और इसलिए मैंने शुरूआत से ही स्थिति को संभालने की कोशिश की होती’. जूरी को एंड्रिया का यह जवाब काफी पसंद आया. 

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here