विधायक ने लोगों को सतर्क रहने की नसीहत दी है.
राजधानी रायपुर (Raipur) के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय हैं जो लगातार कोरोना काल (COVID-19) में काम कर रहे हैं.
इस तरह की टेस्टिंग से स्थानीय लोगों को काफी फायदा हो रहा हैं और कोविड-19 की जांच में तेजी आ रही हैं. कोरोना वायरस से बचाव को लेकर और जनता को जागरूक करने विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक वार्ड और अन्य वार्डों में निरंतर अपनी नजर बनाकर रख रहे हैं. लगातार शहर के वार्डों में अलग-अलग कोविड-19 की जांच की जा रही हैं. जहां कोरोना के मरीज मिल रहे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कर बीमारी न फैले इसलिए एरिया को सील भी किया जा रहा है.
लोगों को दी ये नसीहत
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बताते हैं कि कोविड-19 बीमारी से बचा जा सकता है. छत्तीसगढ़ आज भी सुरक्षित राज्य है. उनका कहना है कि हम सब अधिक सजग हो जाए तो अपने राज्य से इस बीमारी को खत्म कर कोरोना मुक्त राज्य बना सकते हैं. इसके लिए हम सबको नियम को अपनाना पड़ेगा. बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकले और सोशल डिस्टेंसिंग का नियमित पालन करें. साथ ही कोविड-19 को लेकर अब लोग जागरूक होकर रजिस्ट्रेशन कोविड-19 शिविर में भी कराने लगे हैं.ये भी पढ़ें: सरकार के अपने ही कर रहे बस्तर के बोधघाट परियोजना का विरोध, आखिर क्यों?
इस महामारी में डाइबिटीज,दिल की बीमारी,किडनी से संबंधित बीमारी और नियमित नशा करते है, ऐसे लोगो को पूर्णतः घर से बाहर न निकलने की समझाइश दी गई है. ऐसे लोगों की इम्युनिटी पावर कम होता है और ये जल्दी संक्रमित हो सकते हैं. ऐसे स्थानों पर जाने से परहेज करें जहां भीड़-भाड़ ज्यादा हो, क्योंकि भीड़-भाड़ में बहुत से लोग ऐसे होंगे जिन्होंने ने अपना मुंह, नाक ढका नहीं होगा और सांस के साथ कीटाणु को हवा पर छोड़ रहे होंगे.

