घटिया सड़क निर्माण पर भड़कीं विधायक रामसिया भारती, ठेकेदार–अधिकारियों को लगाई फटकार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र में बमनोरा–हीरापुर रोड पर हो रहे पैचवर्क में लापरवाही उजागर होने पर विधायक रामसिया भारती नाराज हो गईं। बुधवार को मौके पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए हाथ से रगड़ा, तो बिटुमन और मटेरियल उखड़कर उनके हाथ में आ गया।

विधायक ने इसे “घटिया निर्माण का साफ सबूत” बताते हुए ठेकेदार सुभाष पांडे और MPRDC अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के पैसों से हो रहे कार्य में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।

विधायक का आरोप है कि मटेरियल भरपूर दिया जा रहा है, लेकिन निगरानी सही तरीके से नहीं हो रही। ठेकेदार द्वारा “आपको डलवाना हो तो डलवाओ” जैसे उल्टे जवाब ने उनका गुस्सा और बढ़ा दिया।ग्रामीणों ने भी सड़क मरम्मत में भारी अनियमितताओं की शिकायत की है। यह मार्ग NH सागर–ओरछा रोड से जुड़ता है और लंबे समय से गड्ढों की वजह से ग्रामीण परेशान हैं।

वाइट — रामसिया भारती, विधायक बड़ामलहरा

blob:https://www.no2politics.com/fe6cf487-bd61-49c7-bf68-38c554d865e8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here