आर एस एस के उप खण्ड कार्यवाह के साथ विधायक के भाई और ड्राइवर ने की मारपीट,पुलिस थाना में मामला दर्ज


छतरपुर, बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजना में आर एस एस के उप खण्ड कार्यवाह के साथ क्षेत्रीय विधायक के भाई व ड्राइवर ने लात घूंसों से मारपीट कर दी । उक्त आशय की रिपोर्ट करते हुए आर एस एस बाजना उप खण्ड के कार्यवाह छायन ग्राम के निबासी गोविंद सेन 36 वर्षीय ने थाना पुलिस में रिपोर्ट करते हुए बताया वह बाजना में सैलून चलाता है जब वह अपने सैलून में बाल कटिंग का काम कर रहा था ।

बाईट- गोविंद सेन पीड़ित

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/InShot_20240916_123031142.mp4

तभी वहां बड़ामलहरा क्षेत्र की विधायक के भाई तुलसी लोधी व ड्राइवर चाली यादव आये जो उसे गलियां देने लगे जब उसने उन्हें मना किया तो दोनो ने उसकी लात घूंसों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए ।उस दौरान बीच बचाव महेंद्र सेन व भूपेंद्र सिंह ने किया। वही बाजना थाना पुलिस ने रिपोर्ट पर फरियादी का चिकित्सीय परीक्षण करा कर दोनो के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296,115 (2),351(2),3(5)के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240916-WA0020.mp4


विक्रम सिंह एएसपी छतरपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here