Sunday, March 16, 2025
HomeBreaking Newsस्वाति मालीवाल मामले को मोहन यादव सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने...

स्वाति मालीवाल मामले को मोहन यादव सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने बताया घोर निंदनीय।

ग्वालियर पहुंची मोहन यादव सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वे आज सिंधिया राज परिवार के महल जय विलास पैलेस पहुंची। यहां उन्होंने शोक संतृप्त सिंधिया परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के बहाने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। आप पार्टी की महिला नेत्री को अपनी ही घर में अपमानित होना पड़ा आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में जिस प्रकार से उन्हें अपमानित किया गया उनके साथ मारपीट की गई अप शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह घोर निंदनीय है, इस बात पर आम आदमी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए।इस पर आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा लेना चाहिए। जिस पार्टी के मन में महिलाओं के प्रति सम्मान नहीं है। उस पार्टी के प्रति पूरे देश की महिलाओं के मन में आक्रोश है। मंत्री कृष्णा गौर ने विपक्ष के प्रधानमंत्री पर हिंदू – मुसलमान करने के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा मोदी जी कभी हिंदू- मुसलमान नहीं करते। मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास की बात की है। मोदी जी ने सब को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाया है। मंत्री कृष्णा गौर ने दिग्विजय सिंह के EVM के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर भी सवाल खड़े किए हैं। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा है कांग्रेस का हमेशा से शगल रहा है वह जब हारने लगते हैं तो EVM विलाप करने लगते हैं। उन्हें पता है अब परिणाम आने वाले हैं, चूंकि उन्हें करारी शिकस्त मिलने वाली है, प्रधानमंत्री तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को अपने ही घर में बहुत बुरी पराजय मिलने वाली है। इसलिए दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर EVM विलाप प्रारंभ कर दिया है। जबकि उनको एक बार विचार करना चाहिए। अगर EVM में खराबी होती तो जिन प्रदेशों में उनकी सरकार बनी है, वहां भी EVM का उपयोग हुआ है। अगर उनको ऐसा लगता था तो सरकार बनाने के बाद कांग्रेस को इस्तीफा दे देना चाहिए था। कहना चाहिए था हम सरकार नहीं बनाएंगे।क्योंकि ईवीएम से चुनाव हुए हैं, EVM खराब है। जहां EVM से कांग्रेस जीत रही है। वहां EVM अच्छी है, जहां कांग्रेस हारने लग रही है, वहां ईवीएम खराब है। देश की जनता के सामने उनका चरित्र स्पष्ट हो गया है।

बाइट- कृष्णा गौर, मंत्री मध्य प्रदेश सरकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k