mohsin khan and shivangi joshi same dress: जब मोहसिन के परिवार को इम्प्रेस करने के लिए शिवांगी जोशी ने पहने एक्टर के जैसे कपड़े – yeh rishta kya kehlata hai shivangi joshi-mohsin khan twinning in black

पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है‘ से घर-घर में अपनी पहचान बना चुके कार्तिक-नायरा यानी मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही कुछ हमें तब देखने को मिला जब शिवांगी अपने बॉयफ्रेंड मोहसिन खान की बहन जेबा खान की शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचीं। परिवार के बाकी सदस्यों की तरह हल्दी से लेकर संगीत तक शिवांगी भी हर एक फंक्शन में मौजूद रहीं।

यही नहीं, वेडिंग रिसेप्शन वाले दिन मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने तब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं जब इस स्टार कपल को एक जैसे कपड़े पहने हुए देखा गया। रिसेप्शन वाले दिन मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने एक जैसे ब्लैक रंग के ऑउटफिट को पहना था, जिसमें एक जैसी डिजाइनिंग से लेकर जड़ाऊ वर्क के काम को देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि लवबर्ड ने इसकी तैयारी पहले से कर रखी थी।

अपनी बहन के वेडिंग रिसेप्शन में जहां मोहसिन खान काले रंग की शेरवानी में डैपर लग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, शिवांगी जोशी ने एक्टर के जैसे कपड़े पहनने के लिए काले रंग के जड़ाऊ अनारकली सूट चुना था। वेडिंग फंक्शन को ध्यान में रखते हुए शिवांगी का यह अटायर कल्कि फैशन ने डिज़ाइन किया था, जिस पर सोने के तारों का जड़ाऊ काम था। यही नहीं, इस सूट के दुपट्टे को खासतौर पर एथनिक मोटिफ्स के साथ तैयार किया था, जिसे पर बेस के लिए नेट फैब्रिक का इस्तेमाल किया था। जब लाखों की ड्रेस को सस्ते में सिलाकर ले आईं श्रद्धा कपूर, खुली पोल तो जमकर हुआ हंगामा

बात करें शिवांगी के ओवरऑल लुक की तो उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। खुद को ग्लैम टच देते हुए न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आईज और बालों को पफ स्टाइल में पेअरअप किया था, जिसके साथ सिंपल स्टड्स उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।


बता दें, मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी कायरा के नाम से भी फेमस है। शिवांगी ने वेडिंग रिसेप्शन से पहले जेबा की हल्दी, संगीत और निकाह में भी जोर-शोर से हिस्सा लिया था। सबसे दिलचस्प बात ये है कि शादी के हर फंक्शन में यह लवबर्ड ज्यादातर एक जैसे कपड़ों में ही दिखाई दिया था। जब हिना खान की ड्रेस को देखकर लोगों के मुंह से निकला- ऐसे कौन करता है भई!

यही नहीं, जेबा के संगीत का एक वीडियो भी काफी तेजी वायरल हुआ था, जिसमें मोहसिन और शिवांगी एक जैसे मिंट ग्रीन कलर के कपड़े पहन थिरकते हुए नजर आ रहे थे। खैर, जो भी हो हमें तो लवबर्ड का यह अंदाज काफी पसंद आया।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here