More than 25 thousand corona infected so far in Jashpur, 189 killed

जशपुर में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. सांकेतिक तस्वीर

जशपुर में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर का काफी ज्यादा असर हुआ है. कोरोना से जिले में हजारों लोग प्रभावित हुए और सैकड़ों लोगों की मौत कोरोना महामारी की चपेट में आकर हो गई.

जशपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर का काफी ज्यादा असर हुआ है. कोरोना से जिले में हजारों लोग प्रभावित हुए और सैकड़ों लोगों की मौत कोरोना महामारी की चपेट में आकर हो गई. अब कोरोना की तीसरी लहर आने का अनुमान है, जिससे निपटने जिला प्रशासन चाक चौबंद स्वास्थ्य व्यवस्था करने में जुट गया है. जशपुर जिले में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए और 189 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आकर हो गई. जानकारों के मुताबिक अब तीसरी लहर आने वाली है, जिसमें बुजुर्गों युवाओं के बाद बच्चों पर भी कोरोना का असर होगा.

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने अब जिला प्रशासन  जिले के सभी अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कर रहा है.  जिले के आठ विकासखंडों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यहां लगभग 10 नए डॉक्टरों समेत अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना की जा रही है साथ ही जिले के सभी अस्पतालों में किराये की ऐम्बुलेंस लेने कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं. ताकि मरीजो को अस्पताल पहुंचाने ऐम्बुलेंस की दिक्कत ना हो.

ऑक्सीजन बेड की सुविधा

इसके अलावा जिले के सभी अस्पतालों में आक्सीजन बेड की सुविधा होगी और बड़े विकासखण्ड जैसे बगीचा और पत्थलगांव में आईसीयू बेड लगाये जाएंगे।रिटायर्ड सीएमएचओ और नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष डॉ. सीडी बाखला और चार्टेड अकाउंटेंट एवं स्थानीय निवासी प्रखर जैन ने प्रशासन को सुझाव देते हुए प्रशासन से अपील की है की इन सभी सुविधाओं के साथ साथ वैक्सीनेशन की गति और संख्या को भी जल्द बढ़ाया जाएं. वहीं जिले के कलेक्टर महादेव कावरे का कहना है कि प्रशासन तीसरी लहर से निपटने पूरी तरह से तैयार है.






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here