mouni roy instagram: मौनी रॉय ने फोटो में पहने ऐसे कपड़े कि फैंस का हो गया बुरा हाल – mouni roy camouflage pants and crop top look is driving fans crazy

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

ऐक्ट्रेस मौनी रॉय भले ही लॉकडाउन के कारण घर में हों, लेकिन इस बाला का स्टाइल एक पर्सेंट भी कम नहीं हुआ है। वह इस दौरान भी इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ जो तस्वीरें शेयर कर रही हैं, उनमें उनका एक से बढ़कर एक स्टाइल देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट तस्वीर में भी मौनी गॉरजस बाला लग रही हैं।

शेयर्ड फोटो में मौनी कैमफ्लाश़ प्रिंट की पैंट्स पहनी दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप पहना था, जिसकी लेंथ उनके लोअर बस्ट लेवल तक थी। पैंट्स में जहां साइड में ब्लैक ऐंड वाइट की इलास्टिक मेड डिजाइन थी, तो वहीं टॉप में राउंड नेकलाइन और शॉर्ट हाफ स्लीव्स थीं। लुक को पूरा करते हुए मौनी ने एक हाथ में गोल्ड ब्रेसलेट पहना था और बालों को मेसी स्टाइल दिया था।

टीवी की ‘बहुएं’ जिन्हें रियल लाइफ में शॉर्ट और बोल्ड ड्रेसेस पहनना है पसंद

इस आउटफिट को पहन मौनी ने जिस तरह से पोज दिया है, उसे देख साफ है कि यह सेक्सी अदाएं ऐक्ट्रेस ने अपनी टोन्ड वेस्ट को फ्लॉन्ट करने के लिए दिखाई हैं। उनकी इस तस्वीर को देख फैन्स भी क्रेजी हो गए हैं।

वैसे यह पहली बार नहीं है जब मौनी ने ऐसे कपड़े पहन अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट किया हो। वह लॉकडाउन के दौरान ही कई बार ऐसे फोटो शेयर कर चुकी हैं, जिनमें उनकी स्लिम बॉडी हाईलाइट होती दिखी।

इसके अलावा भी उनका इंस्टाग्राम ऐसे फोटोज से भरा पड़ा है, जिनमें मौनी अदाएं दिखाती हुई स्टाइल और ग्लैमरस लुक में नजर आईं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here