Saturday, April 20, 2024
HomeBreaking NewsMP में 25 अगस्त से वैक्सीनेशन महाअभियान, दो दिन में लगाए...

MP में 25 अगस्त से वैक्सीनेशन महाअभियान, दो दिन में लगाए जाएंगे 30 लाख टीके

मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन के महाअभियान 2.0 में दो दिन में 30 लाख टीके लगाए जाएंगे। भोपाल में पहले दिन 25 अगस्त को 700 सेंटर पर 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां पर कोवीशील्ड और कोवैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने लोगों से पहला और दूसरा डोज लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पहला डोज लगाने वाले लोग दूसरा डोज लगवाए। इससे ही कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच मजबूत होगा। पहला डोज लगाने से आशिंक सुरक्षा ही होती है।

भोपाल जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र दुबे ने बताया कि वैक्सीनेशन महावैक्सीनेशन अभियान 2.0 के पहले दिन 25 अगस्त को भोपाल में 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 75 हजार कोवीशील्ड और 25 हजार कोवैक्सीन लगेगी। दोनों वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगेगा।

डॉ. दुबे ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए बुधवार को शहर और ग्रामीण एरिया में 700 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें 250 सेंटर नगर निगम, 150 एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग के 150 सेंटर ग्रामीण इलाके में और 100 सेंटर शहरी क्षेत्र में आयोजित होगी। डॉ. दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के 100 सेंटर पर ऑन लाइन स्लॉट बुक किए गए है। यहां पर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन से भी वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा बाकी सभी सेंटर पर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन से वैक्सीनेशन की सुविधा होगी।

भोपाल में 23 अगस्त तक 21 लाख 45 हजार 811 डोज लगाए गए है। इसमें पहला डोज 16 लाख 41 हजार 958 लोगों ने और दूसरा डोज 5 लाख 3 हजार 853 लोगों ने लगाया है। वहीं, मध्य प्रदेश में 4 करोड़ 1 लाख 93 हजार 405 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। इसमें पहला डोज 3 करोड़ 35 लाख 92 हजार 73 और दूसरा डोज 66 लाख 1 हजार 332 लोगों ने लगवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS