- मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के तीन अफसर कोरोना के मरीज
- भोपाल में कोरोना के 17 मामले, इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब स्वास्थ्य विभाग भी इसकी चपेट में आ गया है. जिस स्वास्थ्य विभाग के ऊपर कोरोना से लड़ने की अहम जिम्मेदारी है हालांकि अब उसके अफसर भी तेजी से कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं.
शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल और स्वास्थ्य विभाग की ही अपर संचालक वीणा सिन्हा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.
एक दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर (एडमिन) जे. विजय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इस तरह अबतक स्वास्थ्य विभाग के 3 बड़े अफसर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
वहीं भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डहेरिया ने बताया कि शनिवार 4 अप्रैल को 34 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं. सुबह प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 5 और शाम को प्राप्त रिपोर्ट में 3 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
कोरोना पर भ्रम फैलाने से बचें, आजतक डॉट इन का स्पेशल WhatsApp बुलेटिन शेयर करें
इस तरह अब तक भोपाल में 17 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं, जिसमें से दो संक्रमित व्यक्ति पत्रकार के के सक्सेना और उनकी बेटी गुंजन सक्सेना इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं.
मध्यप्रदेश में कुल 179 कोरोना पॉजिटिव
वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 179 तक पहुंच चुके हैं. इनमें से सबसे ज्यादा 128 मरीज अकेले इंदौर शहर से हैं. इसके अलावा भोपाल में 17, उज्जैन में 07, ग्वालियर में 02, शिवपुरी में 02, जबलपुर में 08, खरगोन में 03, मुरैना में 12 और छिंदवाड़ा में 02 कोरोना पॉजिटिव मरीज अबतक सामने आ चुके हैं. इनमें से 11 लोगों की मौत हो चुकी है.
बिहार: क्वारनटीन में कोरोना संदिग्धों ने किया पथराव, जान बचाकर भागे कर्मचारी

