MP: हनी ट्रैप केस का आरोपी जीतू सोनी गुजरात से गिरफ्तार, 56 केस में है आरोपी – Jeetu soni owner of newspaper published from indore arrested by the crime branch from gujarat

मध्य प्रदेश के इंदौर से प्रकाशित होने वाले एक अखबार के मालिक जीतू सोनी को क्राइम ब्रांच ने गुजरात से अरेस्ट किया है. जीतू सोनी के खिलाफ रेप, गैंग रेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 केस दर्ज हैं.

मध्य प्रदेश में पिछली कमल नाथ सरकार द्वारा सोनी के खिलाफ बलात्कार, गैंगरेप, मानव तस्करी और जबरन वसूली सहित 56 मामले दर्ज किए गए थे.

राज्य में कमलनाथ सरकार ने शिवराज सिंह चौहान और उनके टॉप सलाहकारों और बीजेपी नेताओं के बीच लड़की से बातचीत को अखबार में छापने के बाद जीतू सोनी के खिलाफ एक्शन लिया था.

जीतू सोनी ने साथ बातचीत का ऑडियो अपने अखबार के यूट्यूब चैनल पर भी जारी कर दिया था. मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर एक लाख साठ हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर 2019 को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था. तब जीतू सोनी फरार हो गया था. तब से पुलिस उसके तलाश में जुटी हुई थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here