MP: 40 booked for gathering at mosque amid COVID-19 lockdown – मध्‍य प्रदेश: लॉकडाउन की अनदेखी कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने पर 40 लोगों के खिलाफ FIR

मध्‍य प्रदेश: लॉकडाउन की अनदेखी कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करने पर 40 लोगों के खिलाफ FIR

लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने के आरोप 40 लोगों पर केस दर्ज किया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

खास बातें

  • छिंदवाड़ा जिले के खैरीखुर्द गांव की है यह घटना
  • छिंदवाड़ा जिले के खैरीखुर्द गांव की है यह घटना
  • बाद में इन्‍हें जमानत पर छोड़ दिया गया

छिंदवाड़ा:

Coronavirus Outbreak: कोरोना वायरस की महामारी के बीच जिला मुख्यालय से लगभग 38 किमी. दूर एक गांव में लॉकडाउन की अवहेलना कर सामूहिक तौर पर मस्जिद में नमाज अदा करने के आरोप में पुलिस ने एक समुदाय के 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस निरीक्षक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जिले के चौरई तहसील के खैरीखुर्द गांव में बृहस्पतिवार रात एक मस्जिद में गांव के सरपंच सहित 40 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक तौर पर नमाज अदा करते हुए मिले.

उन्होंने बताया कि पुलिस को लॉकडाउन का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर लोगों के इकठ्ठा होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस के गश्ती दल द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 (पांच या अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध), भादंवि की धारा 188 (सरकारी सेवक के कानूनी आदेश की अवहेलना), धारा 269 (उपेक्षापूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकट पूर्ण रोग का संक्रमण फैलना संभाव्य हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और मध्यप्रदेश जन सुरक्षा कानून 1949 की सम्बद्ध धारएं भी लगाई गई हैं.

पुलिस के अनुसार, आरोपियों को इस तरह के अपराध में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई तथा बाद में वहीं मौके पर जमानत पर छोड़ दिया गया .द्विवेदी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यदि जरूरत पड़ी तो आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश महामारी रोग कोविड-19 अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा.

VIDEO: पीएम की ओर से खातों में पैसे, लॉकडाउन में 500 रुपये की मदद

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here