MP बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है।12वीं की परीक्षा 7 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 3 मार्च, 2026 तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 2 मार्च, 2026 को समाप्त होंगी।

10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा।इसके अतिरिक्त, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी, 2026 से 10 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। छात्र-छात्राएं विस्तृत टाइम टेबल के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here