मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज यानी 4 जुलाई को 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से दसवीं का रिजल्ट शनिवार दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा. इसके साथ ही इस साल एमपी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले करीब 11.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
MPBSE 10th Result: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
> सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं.
> MP Board 10th result 2020 लिंक पर क्लिक करें.
> अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी भरने के बाद सबमिट करें.
> आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
> अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें.
बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 11.5 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
MP Board 2020: कोरोना के चलते प्रभावित हुई 10वीं की परीक्षा
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रभावित हुई हैं. मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) 10वीं की परीक्षा 03 मार्च 2020 से शुरू होकर 27 मार्च 2020 को खत्म होनी थी, लेकिन कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन की वजह से एमपी बोर्ड ने 20 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2020 तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं. इससे 10वीं के दो पेपर प्रभावित हुए.

