दिग्गी ने क्यों किया स्तुति गान, दूसरे दलों के भरोसे एमपी कांग्रेस, नैया कैसे होगी पार

भोपाल। कांग्रेस को भी क्या—क्या दिन देखना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दल तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस (Congress) कमजोर हो रही है। कांग्रेस नेता अब दूसरे दलों के नेताओं के भरोसे बैठे हुए हैं। तभी तो पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने चंद्रशेखर आजाद (Chandra shekhar Aazad) का सहारा लिया है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी, भारत एकता मिशन के संस्थापक चंद्रशेखर के ट्वीट को दिग्विजय आगे बढ़ा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगता है मध्य प्रदेश कांग्रेस के पास क्या खुदके नेता नहीं बचे हैं, जो दूसरे राज्यों के, दूसरे दलों के नेताओं पर डोरे डालना पड़ रहा है।

क्या दिन आ गए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को भीम आर्मी (Bhim Army) वाले चंद्रशेखर आज़ाद की खबरें X पर प्रमोट करनी पड़ रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दिग्विजय का कांग्रेस से भरोसा उठ गया, जो अपने कार्यकर्ता पर भरोसा करने के बजाय बीजेपी से मुक़ाबले के लिए भीम आर्मी की स्तुति कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here