MP Coronavirus Update: 2 Accused who attacked policemen in Indore, tested positive for covid-19 in Satna – MP Coronavirus: मध्यप्रदेश में इंदौर के जिला प्रशासन ने सतना को कोरोना की सौगात दी?

MP Coronavirus: मध्यप्रदेश में इंदौर के जिला प्रशासन ने सतना को कोरोना की 'सौगात' दी?

MP Coronavirus: सतना के कलेक्टर अजय कटेसरिया ने दो कैदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी.

भोपाल:

MP Coronavirus: मध्यप्रदेश का सतना जिला इंदौर जिला प्रशासन को बड़ी चूक का खामियाजा भोग रहा है. इंदौर में स्वास्थ्य कर्मियों पर हुई पत्थरबाजी के मामले में चार कैदियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है. इंदौर से सतना लाए गए इन चार कैदियों में से दो की कोरोना वायरस (Coronavirus) की जांच रिपोर्ट कल निगेटिव आई थी. आज बाकी के दो कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण जैसी अतिसंवेदनशील वैश्विक महामारी के मामले में इंदौर प्रशासन की चूक सतना के लोगों पर बहुत भारी पड़ सकती है.

इस मामले में और भी चौंकाने वाला एक और तथ्य सामने आया है. सतना के कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अपने बयान में कहा है कि इंदौर जिला प्रशासन ने इन चार कैदियों को सतना ट्रांसफर करने से पहले सतना प्रशासन को इसके बारे में सूचित तक नहीं किया था. कलेक्टर सतना को कैदियों के आने की सूचना सतना जिला जेल प्रबंधन द्वारा उनके सतना पहुंचने के बाद दी गई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here