https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Breaking News MP ने रचा इतिहास : 2 साल में 60 हजार शिक्षक भर्ती किये

MP ने रचा इतिहास : 2 साल में 60 हजार शिक्षक भर्ती किये

0
MP ने रचा इतिहास : 2 साल में 60 हजार शिक्षक भर्ती किये

भोपाल। मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित किये गए। विभिन्न पदों पर हजारों युवाओं की भर्ती की गई है। आज, मध्य प्रदेश सरकार ने 22 हजार 400 से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं। वे बुधवार को नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले आयोजन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने आज इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। यह आयोजन मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश रोजगार की दिशा में नए कीर्तिमान रच रहा है। मध्य प्रदेश भी मोदी जी के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी लीडर हैं, वह हर क्षेत्र में हर पहलू पर विचार करते हैं। प्रधानमंत्री जी के दृढ़ संकल्प का भी परिणाम है कि आज सर्वसम्मत नई शिक्षा नीति लागू हुई है। सीएम शिवराज ने कहा कि शिक्षक बच्चों को को जैसा गढ़ देते हैं, बच्चे वैसे ही बन जाते हैं। सीएम ने नियुक्ति पत्र सौंपते समय अपने उद्बोधन में अपने शिक्षक को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह अपने गुरू श्री रतनचंद जैन जी के कारण हूं। अगर एक गुरू चाहे तो महापुरुषों की श्रृंखला खड़ी कर सकता है।
सीएम शिवराज ने कहा कि साल 2021 से लेकर अब तक प्रदेश में 60हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त हुए हैं। 53 जिलों के हिसाब से विगत 3 वर्षो में प्रदेश के प्रत्येक जिले में औसतन 1000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब नवनियुक्त शिक्षकों को पहले साल 70 प्रतिशत और दूसरे साल 100 प्रतिशत वेतन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने एक काम गलत किया था, उसे हम सुधार रहे हैं। पहले यह वेतन चार हिस्सों में बांटता था। वेतन तरसा-तरसा के देना हमें अच्छा नहीं लगता।
शिवराज ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब आगे बढ़ रहा है। पहले प्रदेश नेशनल अचीवमेंट सर्वे में 17वें नंबर पर था। लेकिन आज हमारे प्रयासों से राज्य 5वें नंबर पर पहुंच गया है।
सीएम शिवराज ने पूववर्ती कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले गुरुओं का अपमान किया जाता था। कांग्रेस शासन में गुरुओं को 500 रुपए महीना ही दिया जाता था। लेकिन आज भाजपा सरकार 40 से 50 हजार रुपए वेतन दे रही है।
सीएम शिवराज ने कहा कि इस वर्ष 2023 में 20 हजार से अधिक नियुक्तियों का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में पीएम श्री स्कूलों की स्थापना प्रक्रियाधीन है। 9 हजार 200 सीएम राइज़ स्कूलों की संकल्पना की गई है, वर्तमान में 369 स्कूल प्रारंभ कर दिये गए हैं। अनुगूंज कार्यक्रम के जरिये बच्चों की प्रतिभाओं का विकास किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88