कोरोना के बीच वायरल हुआ एमपी के सिंघम दरोगा का फिल्मी स्टंट

दमोह के चौकी प्रभारी दरोगा को है वीडियो बनाने का शौक

भोपाल। एक ओर जब पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस कोरोना कंट्रोल के लिए जी-जान से जुटी है। दमोह के एक पुलिस चौकी प्रभारी के सिंघम स्टाइल वीडियो वायरल हो रहे हैं।

दमोह के नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी मनोज यादव का दो कार की छत पर खड़े होकर सवारी का वीडियो वायरल होने पर दमोह एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन के बीच थानेदार ने यह वीडियो बनाया है।

वायरल वीडियो


वहीं वीडियो के पुराना होने का दावा भी हो रहा है। कहा जा रहा है कि दरोगा साहब को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक है। उनके कुछ और पुराने वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आए हैं।


थानेदार के इन वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कोई उन्हें नौकरी छोड़ कर फिल्मों में काम करने की सलाह दे रहा है। कुछ लोग कोरोना के बीच ऐसा स्टंट करने की निंदा भी कर रहे हैं।

देखें दरोगा साहब के अन्य वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here