mulethi face pack: एजिंग और डार्क स्‍पॉट का काल है मुलेठी, winters में ऐसे करें चेहरे पर इस्‍तेमाल – reduce aging sings and get glowing skin in winters diy mulethi powder and honey face mask

मौसम के साथ हमारी स्‍किन में कई बदलाव होते हैं। अब जब सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है तो हमारी स्‍किन से नमी गायब होती दिख रही है। यदि आपको अपनी त्‍वचा में नमी और चमक को बरकरार रखना है कुछ देसी नुस्‍खों को आजमाना शुरू कर दें।

आज हम आपको एक ऐसा देसी नुस्‍खा बताएंगे, जिसका प्रयोग आप अपने फेस पैक में कर सकती हैं। इसका नाम कुछ और नहीं बल्‍कि मुलेठी है, जो बेहद आराम से किसी भी किराने की दुकान पर मिल जाएगी। मुलेठी के कई फायदे हैं, लेकिन लोग इसे केवल खाने के तौर की सामग्री के रूप में प्रयोग करते हैं। यदि आपके चेहरे पर कम उम्र में ही एजिंग के निशान झलकने लगे हैं, तो आप इस प्राकृतिक चीज का उयोग आज से ही करना शुरू कर दें। तो इसका पूरा फायदा उठाने के लिए चलिए जानते हैं इसे फेस पैक के रूप में कैसे इस्‍तेमाल किया जाए…

सामग्री

  • 1½ छोटा चम्‍मच- मुलेठी पाउडर
  • 1 चम्मच – शहद
  • 1 चम्मच – जैतून का तेल

फेस पैक बनाने का तरीका
इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं। फिर एक चिकना पेस्‍ट बनाएं।

कैसे लगाएं
इस पेस्‍ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए रहने दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

Dark Skin को ऐसे गोरा बनाती है मुलेठी, 1 हफ्ते में ही face pack लगाने से मिल जाता है रिजल्‍ट

फेस पैक लगाने के फायदे
यह फेस पैक आपको हानिकारक यूवी किरणों के प्रकोप से बचाता है। साथ ही यह स्‍किन को फ्री डैडिकल्‍स से बचाकर उम्र को बढ़ने से भी रोकता है। इससे आपका चेहरा चमकदार तो होता ही है साथ ही आपकी स्‍किन में टोनिंग भी आती है।

स्‍किन के लिए मुलेठी के फायदे

crows feet


मुलेठी को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी का खजाना माना जाता है। आपको यह बहुत आसानी से किसी भी किराना स्‍टोर में मिल जाएगी। यह चेहरे की रंगत को निखारने के लिए जानी जाती है मगर इसका ज्‍यादा प्रयोग अक्‍सर खाने-पीने की चीजों में किया जाता है। मुलेठी पाउडर को फेस पैक में डालकर लगाने से स्‍किन पर एजिंग का असर धीमा पड़ जाता है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here