Mumbai Central main line services restorerd – मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर थम गया था शहर

मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेन सेवाएं बहाल, बिजली आपूर्ति बाधित होने पर थम गया था शहर

मुंबई :

मुंबई में पॉवर कट के चलते ठप पड़ी रेलवे की सुविधाओं में लगभग दो घंटे बाद सेंट्रल मेन लाइन को शुरू किया जा सका है. यहां पर मेन लाइन पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है. टाटा पॉवर में ग्रिड फेल हो जाने के बाद यहां पर ट्रेनों की सुविधा ठप हो गई थी. वेस्टर्न लाइन शुरू होने की अभी जानकारी नहीं है. .पश्चिमी रेलवे ने बिजली जाने के चलते बंद हुई सेवाओं को लेकर कहा था कि यह Tata Power में एक ग्रिड में गड़बड़ी आने के चलते हुआ है. फिलहाल सेंट्रल लाइन शुरू हो गई है. इसके पहले हार्बर लाइन को भी शुरू कर दिया गया था. 

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने ट्वीट कर बताया था, ‘TATA के बिजली सप्लाई में कुछ गड़बड़ी होने के चलते शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. असुविधा के लिए खेद है.’ बता दें कि पॉवर कट के चलते ट्रेनें जहां-तहां रुक गई थीं और कई इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल भी काम नहीं कर रहे थे.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here