Mumbai: Petrol price crosses Rs 90 and diesel Rs 80, common people worried

मुंबई : पेट्रोल के दाम 90 रुपये और डीजल के 80 रुपये के पार, आम लोग परेशान

प्रतीकात्मक फोटो.

मुंबई:

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सोमवार को मुंबई (Mumbai)में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 80 रुपये प्रति लीटर पार कर गया. इसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ता नज़र आ रहा है. 20 नवंबर से 15वीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण शुरू के बाद से ही मुंबई लोकल ट्रेन आम आदमी के लिए बंद है. ऐसे में लोग वाहनों से सफर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Newsbeep

सोमवार को मुंूबई में पेट्रोल प्रति लीटर 90 रुपये और डीजल 80 रुपये पहुंच गया. आम आदमी इससे परेशान हैं. जानकारों के अनुसार OPEC देशों ने जनवरी से प्रति दिन 5 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. मांग में हुई बढ़ोतरी की वजह से अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आने वाले कुछ दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं.

पेट्रोल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि बीच में दो महीनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे थे और इसलिए अब एक के बाद एक हर रोज पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है. बिहार चुनाव के बाद दोबारा दाम बढ़ने लगे हैं. कोविड के बाद से आर्थिक हालात से आम आदमी परेशान है और ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की मुसीबतें और बढ़ा दी हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here