Mumbai Police Celebrates The Birthday Of A 85 Year Old Woman Rt | मुंबई पुलिस ने मनाया इस बुजुर्ग महिला का बर्थडे, सोशल मीडिया पर मिली दुआएं

मुंबई पुलिस ने मनाया इस बुजुर्ग महिला का बर्थडे, सोशल मीडिया पर मिली दुआएं



जन्मदिन सभी के लिए एक खास पल होता है लेकिन मुंबई में अकेले रहने वाली 85 साल की एक महिला के लिए यह जन्मदिन बहुत खास था. उनके जन्मदिन पर उनके मेहमानों में परिवार या दोस्त नहीं थे लेकिन मुंबई पुलिस उनकी खास मेहमान थी और यह बीते चार सालों से चल रहा है.

न्यूज18 के मुताबिक उनके 85वें जन्मदिन पर मटुंगा पुलिस केक लेकर उनके घर पहुंची. इसके बाद मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया कि वह मां ललिता जी का जन्मदिन मनाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

मुंबई पुलिस ने बीते साल की वो तस्वीर भी शेयर की जब उन्होंने ललिता जी के साथ जन्मदिन मनाया था. मुंबई पुलिस ने बताया कि ललिता सुब्रमण्यम मटुंगा पुलिस स्टेशन के स्टाफ और अधिकारियों के लिए एक परिवार जैसी हैं. आप भी अपनी बधाइयां इन्हें दे सकते हैं.

मुंबई पुलिस के इस प्रयास को सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here