Mumbai Police Relieves Senior Policemen From Duty In The Wake Of 3 COVID-19 Death In The Police Department – Coronavirus : मुम्बई पुलिस आयुक्त का बड़ा फैसला, 55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से छूट

मुंबई:

मुंबई में  55 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से छूट दी गई है. इन सबको घर में रहने की हिदायत दी गई है. मुम्बई में पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित 3 पुलिस कर्मियों की मौत के बाद यह फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि शिवाजी नारायण सोनावने  हेड कॉन्स्टेबल चंद्रकांत गणपत पेंदुरकर , हेड कॉन्स्टेबल संदीप सुर्वे की कोरोना के संक्रमण की मौत हो चुकी है. 27 अप्रैल को ही मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई थी. मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था. इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी. 

कांस्टेबल पश्चिमी उपनगर के एक थाने से संबद्ध था, वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था.  अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here