Mushroom Recipe : कोरबा में आपने मशरूम केक चखा? पौष्टिक भी लजीज भी, नोट करें दुकान का पता

रिपोर्ट : अनूप पासवान

कोरबा. मैदा और क्रीम का केक तो आपने बहुत खाया होगा, लेकिन आज हम आपको ऐसे पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक केक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मशरूम से तैयार होता है. यह मशरूम केक कोरबा में महिला स्व सहायता समूह द्वारा खास तरह से तैयार किया जा रहा है. आम केक से अलग और पौष्टिक होने के कारण इसकी खासी डिमांड है. इसका स्वाद भी लाजवाब है. ये केक कुछ महिलाएं घरेलू ढंग से तैयार कर रही हैं और शुद्धता की पूरी गारंटी के दावे के साथ उपलब्ध करवा रही हैं.

कोरबा के डिंगापुर में महिला समूह विशेष तरह का मशरूम केक बना रही हैं. केक के लिए यह महिला समूह खुद ही मशरूम का उत्पादन करता है. सामान्य केक के मुकाबले मशरूम केक अधिक सेहतमंद भी बताया जा रहा है. कई फ्लेवर्स में बनाया जा रहा यह केक स्वाद में भी लाजवाब है. छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से लगी डिंगापुर बस्ती के गायत्री महिला स्व सहायता समूह ने नवाचार करते हुए मशरूम केक तैयार किया है. मशरूम केक को आर्डर करने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित दुकान पहुंचें या समूह के मोबाइल नंबर 6264031621 पर आप फोन कर सकते हैं.

आपके शहर से (कोरबा)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

mushroom cake, special cake, healthy cake, Nutritious mushroom cake, Korba news, mushroom nutrition, chhattisgarh news, cake shop korba, best cake in korba, collectorate korba

क्या है इस केक की खासियत?

समूह की महिलाएं ऑर्डर मिलने पर ही यह केक तैयार करती हैं. समूह की सदस्य परमेश्वरी सिंह ने बताया ‘मशरूम केक स्वाद में सामान्य केक की तरह ही होता है. इसे हम अन्य फ्लेवर्स के साथ ब्लेंड करके बनाते हैं. मशरूम में विटामिन और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह सेहत के लिए भी अच्छा है. शुगर और बीपी के मरीजों के लिए मशरूम काफी अच्छा माना जाता है.’

मशरूम केक तैयार करने की विधि सामान्य केक की तरह ही होती है. इस केक को बनाते समय इसमें मशरूम का पाउडर मिलाया जाता है. घर पर ही लगाए गए मशरूम को प्रोसेस करके पाउडर बनाया जाता है. इसका उपयोग केक बनाने में होता है. केक बनाने में शक्कर, मैदा जैसी सामग्री तो होती है लेकिन इसमें मशरूम पाउडर मिलाने से केक की पौष्टिकता और स्वाद बढ़ जाने का दावा किया जा रहा है.

Tags: Food, Korba news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here