हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कांधा

कोरोना लॉकडाउन में भोपाल में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

भोपाल। कोरोना लॉकडाउन के बीच भोपाल में आज सामाजिक सद्भाव की मिसाल दिखी। एक हिंदू महिला की अर्थी को कंधा देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे।

कोरोना लॉकडाउन के बीच दिखी गंगा-जमुनी तहजीब का यह नजारा भोपाल के टीला जमालपुरा मोहल्ले का है। यहां एक युवक की पत्नी की किसी अस्वस्थता के कारण सामान्य मौत हो गई। लॉकडाउन के चलते कोई परिजन बाहर से आ नहीं सकते थे तो आसपास के मुस्लिम युवकों ने परिवार की अंतिम यात्रा में मदद की। महिला के दो छोटे बच्चे हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2020/04/VID-20200415-WA0027.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here