हे राम! अधिकारियों ने किया ये काम। नगर पालिका ने पहले फैलाया कचरा, फिर कर दी सफाई

मंडला। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान को किस तरह औपचारिकता की भेंट चढ़ा दिया गया। यह नैनपुर नगर पालिका में देखने मिला। बस स्टैंड में इस अभियान को आज अंजाम दिया जाना था । जहां नगर के प्रतिनिधियों पत्रकारों कर्मचारी अधिकारियों और आम आवाम को इस अभियान में शिरकत करने आमंत्रित किया गया था। मगर नपा द्वारा अपने ही एक कर्मचारी से पहले समूचे बस स्टैंड में कचरा फैलाया गया। उसके बाद 10 बजे इस अभियान को अंजाम देने की तैयारी की गई। मगर कचरा फेंकते हुये नपा कर्मी लोगों के कैमरे में कैद हो गया। आनन फानन में नपा अध्यक्ष ने इसे बस स्टैंड से बदलकर चकोर तट कर दिया । नपा सफाई कर्मी ने बताया कि समूचे वाक्यात को नोडल अधिकारी अभिलाष श्रीवास के कहने पर करना पड़ा। उनकी इस कारगुजारी से एक बार फिर नपा को शर्मिंदा होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here