एंकर- आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में बरसाती नाले में कार बहने से आठ लोगों की मौत की झकझोर देने वाली घटना के बाद अब मृतकों के शव उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे में मृत आठ लोगों में से सात ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। इन सातों मृतकों के शवों को ओडिशा भेजने के लिए इंदौर से विशेष एम्बुलेंस मंगवाई गईं। शवों को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ के साथ कॉफिन में रखा गया और खास तरह की रेफ्रिजरेटेड एम्बुलेंस के जरिए भुवनेश्वर भेजा गया।वीओ- भुवनेश्वर तक करीब 26 घंटे का सफर तय किया जाना है। रास्ते में महाराष्ट्र के नागपुर में शवों की दोबारा जांच की जाएगी, ताकि उनकी स्थिति सुरक्षित होने की पुष्टि हो सके। स्थानीय प्रशासन ने नागपुर और भुवनेश्वर प्रशासन से समन्वय किया है। प्रशासन और पुलिस की एक टीम भी तीनों एम्बुलेंस के साथ अलग वाहन से भुवनेश्वर भेजी गई है।


