MP : स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा नाम, 22 हजार किसान रोपेंगे 1 करोड़ 20 लाख पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेरणा से किसान लिख रहे इतिहास

भोपाल। मध्य प्रदेश का नाम आज स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जा रहा है। आज 22 हजार किसान एक करोड़ 20 लाख पौधे रोपने का सं​कल्प लेकर विश्व पर्यावरण दिवस को सार्थक कर रहे हैं। हम इन किसानों को पौधे निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। यह बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कृषक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सुभाष मंच, इटारसी डोलरिया और रेहटी तहसील के किसानों को बधाई देता हूं, वे इतना नेक कार्य कर रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान भाइयों हम धरती पुत्र हैं। धरती को बचाने का दायित्व सबसे ज्यादा हमारा है। धरती मां अगर स्वस्थ रहेगी तो आने वाली पीढ़ियां इस धरती पर रह सकेंगीं। पर्यावरण अगर बिगड़ता रहा तो हम भी सावधान हो जाएं। वो एक दिन महाविनाश ला सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नव पहल है कि 22 हजार किसानों ने 1 करोड़ 20 लाख पौधरोपण का संकल्प है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here