Narendra Chanchal Passes Away: भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन, दिल्ली में ली आखिरी सांस

प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का गुरुवार 22 जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया। उनकी उम्र 80 साल थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर पर सोशल मीडिया पर लोग शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी है।

बॉलिवुड में कई हिट गानों को दी है आवाज
नरेंद्र चंचल देवीमां के भक्ति गीतों के लिए जाने-जाते थे। उन्होंने बॉलिवुड में कई हिट गानों को आवाज दी है। नरेंद्र चंचल को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here