narendra modi ayodhya angavastaram: प्लेन में चढ़ने से पहले और अयोध्या पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदला अपना अंगवस्त्र – pm narendra modi changes angavastram before leaving for ayodhya and during ram mandir pujan

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रख दी है। इस विशेष अवसर पर पीएम अपने चिर-परिचित कुर्ता-पजामा लुक से हटकर धोती और कुर्ता पहने नजर आए। इसके साथ उन्होंने अंगवस्त्र भी पहना था। मोदी को दिल्ली में प्लेन में चढ़ने से पहले और अयोध्या पहुंचने के बाद अलग-अलग अंगवस्त्र में देखा गया।

पीएम मोदी के दिल्ली से रवाना होने की एक तस्वीर ट्विटर पर पीएमओ द्वारा साझा की गई थी। इसमें वह सुनहरे कुर्ते में नजर आ रहे थे। सिल्क के इस कुर्ते में स्टैंड कॉलर, फुल स्लीव्स और साइड स्लिट्स थीं। सामने की ओर क्रीम कलर के बटन्स भी दिए गए थे।

इसके साथ प्रधानमंत्री ने क्रीम कलर की धोती पहनी थी और पैरों में वह ब्लैक कलर की मोजड़ी पहने नजर आए थे। इस लुक के साथ उन्होंने धोती के रंग से मैच करता अंगवस्त्र भी गले में पहना था।

अयोध्या पहुंचने पर मोदी जब प्लेन से उतरे और पूजा के लिए जाने लगे, तो उनका अंगवस्त्र बदला हुआ दिखाई दिया। क्रीम की जगह उन्होंने लाल और पीले रंग की धारियों वाला अंगवस्त्र पहना था। इसे उन्होंने स्टोल की तरह एक साइड पर कंधे और दूसरे साइड पर हाथ पर लपेटा हुआ था। पूजा और नींव रखने के दौरान भी वह यही अंगवस्त्र पहने दिखे।

पहनाई गई विशेष पगड़ी

हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा के दौरान नरेंद्र मोदी को पुजारी द्वारा विशेष पगड़ी भी पहनाई गई। ऑरेंज और रेड कॉम्बिनेशन की इस पगड़ी पर चांदी का मुकुट भी लगा हुआ था। इसके साथ ही पुजारी ने उन्हें विशेष अंगवस्त्र भी पहनाया। हालांकि, पूजा के दौरान पीएम इन दोनों ही चीजों को पहने नहीं दिखे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here