नर्मदापुरम नपा में महाघोटाला, जनता के ₹7.78 करोड़ डकार गए ‘सरकारी बाबू’, आधी रात को FIR

Narmadapurm – नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे जिले का प्रशासनिक महकमे चर्चा का विषय बन गया है ।जनता की टेक्स की राशि 7.78 करोड़ पर नगरपालिका के दो कर्मचारियों ने हाथ साफ कर दिया। इस महाघोटाले पर कोतवाली थाने में देर रात दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध में एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है।

इस मामले में नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने बताया कि यह मामला कोई दो-चार दिन का नहीं, बल्कि पूरे 4 साल से भी ज्यादा समय तक है दोनों ने बड़ी ही चालाकी से इतनी बड़ी राशि पर हाथ साफ किया है। 1 अप्रैल 2019 से 23 अगस्त 2023 के बीच राजस्व वसूली के दौरान सरकारी रसीदों में जमकर हेराफेरी की गई। आरोप है कि वसूली गई राशि को सरकारी खजाने में जमा करने के बजाय सीधे आरोपियों ने अपनी जेब में डाल लिया।

इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने नगर पालिका के राजस्व विभाग के दो नामजद चेहरों पर शिकंजा कसा है। हरीश गोस्वामी सहायक राजस्व निरीक्षक (ARI) ओर भुवन मेहता कंप्यूटर ऑपरेटर है इस मामले में कोतवाली टीआई गौरव बुंदेला, ने बताया कि नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने करीब एक साल पहले ही इस गड़बड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। लंबे इंतजार और जांच के बाद आखिरकार दोनों पर मुकदमा दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here