मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘लाड़ली बहना योजना’ कार्यक्रम में ₹296 करोड़ की लागत के 40 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं के खातों में ₹55 हजार करोड़ से अधिक राशि अंतरित की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के माध्यम से महिलाओं में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ कम्प्यूटर और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं। साथ ही 34 लाख महिला कृषकों को पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


