कब्ज के कारण
-कब्ज की समस्या का सबसे बड़ा कारण पाचनतंत्र का ठीक प्रकार से काम ना कर पाना होता है। यदि किसी भी कारण आपका पाचनतंत्र भोजन को बहुत ही धीमी गति से पचाता है तो आप कब्ज की समस्या का शिकार हो सकते हैं।
-आपकी आंतों में किसी तरह का इंफेक्शन, गट बैक्टीरिया की कमी, अंदरूनी जख्म भी कब्ज की समस्या का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कारण हो सकते हैं।
-बहुत मसालेदार, डीप फ्राइड (तला हुआ) या मैदा से बना खाना खाने के कारण भी कब्ज की समस्या हो सकती है। क्योंकि यह मैदा आपके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चिपक जाती है। खासतौर पर आंतों में।
-इस कारण आंतें अपना काम ठीक प्रकार से नहीं कर पाती हैं और आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है।
-यदि आप देर रात तक जागते हैं और सुबह देर तक सोते हैं तो आपकी यह आदत भी कब्ज होने का एक बहुत बड़ा कारण है। इसलिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना शुरू करें।
रात को 10 बजे तक सोने के लाभ
कब्ज की समस्या का प्राकृतिक इलाज
-कब्ज से मुक्ति पाने के लिए हम अक्सर आपको घरेलू नुस्खे और देसी तरीके बताते हैं। लेकिन आज यहां हम आपको कब्ज से बचने का प्राकृतिक तरीका बता रहे हैं। यदि आप कब्ज की समस्या से पूरी तरह मुक्त होकर एक ऊर्जावान व्यक्ति का जीवन बिताना चाहते हैं तो सुबह के समय सूर्योदय से पहले जागना शुरू कर दीजिए।
गैस के कारण हो रहा है पेट दर्द तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे तुरंत आराम
-जी हां, यदि आप रात को 9 से 10 बजे के बीच सोकर सुबह 5 से 6 बजे के बीच जागना शुरू कर देंगे तो कब्ज की समस्या से आपको प्राकृतिक रूप से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि नींद का अभाव, शरीर को डैमेज पूरा करने के लिए पर्याप्त समय ना मिलना और दिमाग का शांत ना रहना भी कब्ज की समस्या के छिपे हुए कारण होते हैं।
सुबह सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ने के लाभ
-यदि आप शरीर की इन जरूरतों को पूरा करने के लिए समय से सोना और जागना शुरू कर देंगे तो आपका शरीर हर दिन भोर में ही मल त्यागना शुरू कर देगा और आप पूरा दिन खुद को ऐक्टिव फील करेंगे। इसलिए सही समय पर सोने की और पूरी नींद लेने की आदत बना लीजिए। कब्ज आपको सता नहीं पाएगा।
बहुत सरप्राइजिंग हैं डायरिया होने की ये 5 वजह, यकीन करना जरा मुश्किल होगा
बदहजमी से राहत दिलाती है स्वादिष्ट हरड़, भोजन के बाद इस तरह खाएं
Source link